Vehicles damaged due to unfilled potholes near Sodawas bus stand, villagers angry over incomplete patchwork-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोडावास बस स्टैंड के पास गड्ढे न भरने से वाहन क्षतिग्रस्त, अधूरे पेचवर्क पर ग्रामीणों में आक्रोश

khaskhabar.com: रविवार, 30 नवम्बर 2025 5:37 PM (IST)
सोडावास बस स्टैंड के पास गड्ढे न भरने से वाहन क्षतिग्रस्त, अधूरे पेचवर्क पर ग्रामीणों में आक्रोश
बहरोड़। सोडावास बस स्टैंड के समीप अलवर मार्ग और बहरोड़ मार्ग पर अधूरे पेचवर्क कार्य को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया और चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि आदित्य अस्पताल के सामने और पुरानी पुलिस चौकी के पास सड़क पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन समय रहते मरम्मत न होने से ये गड्ढे अब खतरा बन गए हैं। ग्रामीण रिंकू राठी, डॉ. अनिल आदित्य, रवि यादव, नीतू गुप्ता, प्रदीप शेरावत, मन्नी बागड़ी, घनश्याम बोहरा, राजेश बिल्लू यादव और प्रेम प्रकाश यादव उर्फ पटवारी ने कहा कि अलवर मार्ग और बहरोड़ मार्ग पर सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना वाहन पंचर होना और टूट-फूट होना आम बात हो गई है।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पेचवर्क कराया गया था, लेकिन सोडावास कस्बे के गड्ढों को नहीं भरा गया। अधूरे काम के कारण सड़क पर कंक्रीट इधर-उधर फैली हुई है, जिससे वाहन चालकों को फिसलने और नियंत्रण खोने का डर बना रहता है।
ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सोडावास कस्बे की सड़क, खासकर पुलिस चौकी और अलवर मार्ग वाले हिस्से की मरम्मत करने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं और वाहन क्षति से लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement