Various organization will lay siege to the Assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों की मांगों पर विभिन्न संगठन 23 को करेंगे विधानसभा का घेराव

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 10:38 AM (IST)
किसानों की मांगों पर विभिन्न संगठन 23 को करेंगे विधानसभा का घेराव
सीकर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 23 फरवरी को विधानसभा का विभिन्न संगठनों की ओर से घेराव किया जाएगा। मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा के सुप्रीमो जयवीर गोदारा ने सीकर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार किसानों की मांगों को अनदेखी कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान परेशान हैं। किसानों को उचित मुआवजा देने, उनके ऋण माफ करने, फ्री बिजली देने तथा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा का 23 फरवरी को घेराव किया जाएगा। पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुमित्रा सिंह के नृेतत्व में घेराव किया जाएगा। साथ ही विधानसभा में विधायक हनुमान बेनीवाल, घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा किसानों की इन्हीं मांगों को रखेंगे। घेराव के साथ आमरण अनशन भी किया जाएगा। जब किसानों की मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

[@ यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement