वाराणसी । शाम ढलते ढलते पूरा काशी चाईनीज झालरों और अन्य सजावटी सामान का तकरीबन परित्याग करते हुए पारम्परिक तरीके से दिया और मोमबत्ती की रोशनी से अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालय आदि को रोशन किया,जिसके परिणाम स्वरूप समूचा शहर ही जगमग कर उठा ।इस बार भी मन्दी,मंहगाई को धता बताते हुए करोड़ों रूपये नगर वासियों ने पटाखों में फूंका दिया।आतिशबाजी के शौकीन लोगों ने दो दिन से लगातार जिस प्रकार से कानफोडू पटाखों,गगन भेदी राकेटों,सौ से पांच सौ मीटर के चटाई से आपसी प्रतिस्पर्धा की उससे कितने रूपये के हवन हुए अनुमान लगाना मुश्किल नहीं ।पटाखों से वायुमण्डल में कितने प्रकार के हानिकारक गैस घुलमिल गया इसका अनुमान वैज्ञानिकों को भी लगाना मुश्किल हो रहा है ।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ायायह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!