कपूरथला। भुलत्थ में भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले आरोपी बिक्रम ङ्क्षसह फौजी को पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार न करने पर गुस्साए वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने धरना दिया। भुलत्थ की सडक़ों से होते हुए सदस्यों ने डीएसपी भुलत्थ के दफ्तर के सामने धरना दिया। इस दौरान पुलिस और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिस कारण ट्रैफिक भी कई घंटे तक जाम रहा। सदस्यों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया है। समुदाय द्वारा प्रशासन को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन भुलत्थ पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...