नैनीताल के आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर ऑब्जरवेशनल साइंसेस
(एआरआईईएस) और अल्मोड़ा के गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन
एन्वायरमेन्ट एंड डेवलपमेंट (जीबीपीआईएचईडी) ने कहा कि धुएं और राख में
मौजूद कार्बन ग्लेशियरों को ढक रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंगलों
में ने नॉर्थ इंडिया में टेम्परेचर 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा दिया है। इससे
मानसून पर भी असर पड़ सकता है। जीबीपीआईएचईडी के साइंटिस्ट किरीत कुमार ने
कहा, ब्लैक कार्बन हवा में लंबे वक्त तक तैरता है। बादलों में जमा रहता
है।
इससे यह मानसून साइकल को भी अपनी चपेट में ले लेता है और प्रभावित करता
है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लैक कार्बन के बादलों के साथ मिलने से
अलग-अलग नतीजे निकल सकते हैं। आग की वजह से केदार, जिम कार्बेट और राजाजी
नेशनल पार्क में भी असर देखा जा रहा है। अफसरों के मुताबिक, आग बढऩे की वजह
से वन्य प्राणी रिहायशी इलाकों की तरफ जा रहे हैं।