देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगल में फैलती आग को काबू करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर जुटे हुए हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस और वन विभाग की कई टीमें भी लगी हुई हैं। मंगलवार को भी जंगलों में लगी आग को बुझाने का काम जारी है। आशंका जताई जा रही है कि उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग का असर और भयावह हो सकता है। जंगल में आग के कारण ग्लेशियर पिघल सकता है। आग से ओजोन लेयर पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं, इस आग के कारण चार से पांच महानगर एक साल में पर्यावरण को जितना नुकसान पहुंचाते हैं, उतना दो घंटे की आग से ही हो रहा है।