Use toilets for clean environment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शौचालयों का इस्तेमाल करें ताकि वातावरण स्वच्छ रहे

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 4:48 PM (IST)
शौचालयों का इस्तेमाल करें ताकि वातावरण स्वच्छ रहे
झाँसी| ग्राम के विकास हेतु उपलब्ध धनराशि से अति आवश्यक महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता से टेकअप कर कार्य करायें। आंगनबाडी केंद्र पर अतिकुपोषित और कुपोषित को खाना अवश्य खिलायें ताकि उनमें प्रतिरोधक क्षमता बढ सके और वह स्वयं बीमारी से लड सके। ग्रामवासी शौचालयों का इस्तेमाल करें ताकि वातावरण स्वच्छ रहे साथ ही ग्राम में सफाई व्यवस्था भी सभी आपसी सहयोग से बनायें ताकि बीमारियों से बचा जा सके।यह बात जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने विकास खण्ड बडागांव के अन्तर्गत ग्राम टाकोरी, गढ़मऊ, पालर, लेवा और मुस्तरा में सशक्त गांव विकसित प्रदेश जन जागरुकता अभियान अन्तर्गत ग्राम सभा की खुली बैठक में अध्यक्षता करते हुए दिए।उन्होंने ग्राम मुस्तरा में पंचायत भवन पर कब्जे की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि सम्बन्धित के विरुद्व एफ.आई.आर. दर्ज कर तत्काल कार्यवाही की जाए और पंचायत भवन को मुक्त कराया जाए। खुली बैठक में उन्होंने कहा कि यदि चकरोड व अन्य सार्वजनिक भूमि पर कब्जा है तो उसे अतिशीध्र हटा लिया जाए अन्यथा कठोर कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक भूमि को मुक्त कराया जाएगा।उन्होंने समस्त लाभार्थियों से आधार कार्ड नम्बर एकत्र करने को कहा ताकि आधार नम्बर को पेंशन से जोड़ा जा सके, यदि आधार नम्बर नही होगा तो पेशन का लाभ प्राप्त होना बन्द हो जाएगा। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों के कार्डो को भी आधार नम्बर से जोडे जाने के निर्देश दिए साथ ही राशन कार्ड को भी आधार सीडिंग कराने को ग्रामीणों से कहा।उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक समाजवादी कृषि बीमा योजना का लाभ लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बीमा का प्रीमियम सरकार द्वारा बीमा कम्पनी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीमित व्यक्ति के परिवार को भी इस योजना के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।ग्राम सभा की खुली बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का चयन किया जाए साथ ही जो सूची है, उसे सार्वजनिक रुप से पढा जाए। यदि सूची में अपात्र शामिल है तो उसे हटाते हुए जो सबसे गरीब है उसे लाभ हेतु सूची में शामिल किया जाए।उन्होंने किसानों को किसान पारदर्शी योजना में पंजीकरण कराये जाने का आव्हान किया ताकि शासन द्वारा संचालित कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके, साथ ही अनुदानित राशि सीधे बैंक खाते में शासन द्वारा भेजी जाएगी।हौसला मिशन योजनान्तर्गत गर्भवती महिलाओं को आंगनबाडी केंद्र पर पौष्टिक गर्म भोजन दिया जा रहा है। गर्भवती महिलायें वहां जाकर भोजन करें तथा भोजन उपरान्त आयरन की गोली अवश्य खायें ताकि आने वाला शिशु पूर्ण स्वस्थ हो। जिलाधिकारी ने खुली बैठक में मनरेगा कार्य, विद्युत आपूर्ति, खाद्यान्न वितरण की भी जानकारी ग्रामीणजनों से ली। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement