Advertisement
कोटा में शिव परिवार की मूर्ति खंडित करने पर बवाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने बताया कि अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत के बाद पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में दो-तीन दिन से एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति मंदिर के आसपास दिखाई दे रहा था। पुलिस का कहना है कि उसके मानसिक हालात ठीक नहीं हैं और संभव है कि उसने बिना किसी साजिश के यह कदम उठाया हो।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि मामला किसी साजिश के तहत हुआ या नहीं? इसका खुलासा जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उससे पूछताछ की जाए ताकि घटना के कारण सामने आ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह से लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं होने देना चाहिए और पुलिस प्रशासन को इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features






