UP board examinations will be from March 16-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब 16 मार्च से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 12:15 PM (IST)
अब 16 मार्च से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
इलाहाबाद। भारत के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्ड, उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से होंगी। इलेक्शन कमिशन से टकराहट के बाद बोर्ड ने चुनाव बाद की संभावित तिथियां घोषित की हैं। जिसके तहत 16 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं का शंखनाद होगा। इलेक्शन कमीशन ने भी अपनी ओर से सहमति दे दी है। जिसके बाद जल्द ही परीक्षा का टाइम टेबिल जारी किया जा सकता है। मालूम हो कि फरवरी में ही बोर्ड की परीक्षा कराने के लिये तिथियां घोषित की गई थी। लेकिन कुछ ही घंटे में चुनाव आयोग ने बोर्ड की परीक्षा तिथि पर रोक लगा दी थी। पहले चुनाव होगा या परीक्षा इस बात को लेकर दोनो ओर से जमकर खींचतान हुई। लेकिन चुनाव आयोग ने सूबे में पहले चुनाव कराने के लिये तिथि घोषित कर दी। जिसके बाद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से कराने की घोषणा की है। यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सौंपा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग को मंजूरी के लिए भेज दिया था। यूपी बोर्ड 15 मार्च से ही परीक्षा शुरू कराना चाह रहा था लेकिन निर्वाचन आयोग ने बोर्ड के अधिकारियों से 16 मार्च से परीक्षा की मंजूरी दी है।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement