Advertisement
भाजपा विधायक ने स्कूली छात्रों को दिलाई सदस्यता, वीडियो वायरल

अब जब इसका वीडियो वायरल हो रहा है तो विधायक के साथ ही पार्टी की जमकर किरकिरी भी हो रही है। वहीं, विपक्ष को एक नया मसाला मिल गया है।
इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के समय में सदस्यता दिलाए जाने की बात को नकार दिया है।
उधर मामला बढ़ता देख सुशील सिंह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पुस्तकालय की मांग बच्चे काफी समय से कर रहे थे। इसीलिए वह विद्यालय गए थे। उन्होंने कहा स्कूल के समय में किसी बच्चे को सदस्यता दिलाने वाली बात सही नहीं है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंदौली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


