UP Basti: Body of youth found hanging from a sheesham tree under suspicious circumstances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी बस्ती : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अप्रैल 2025 1:13 PM (IST)
यूपी बस्ती : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमुपुर गांव में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई, जो धरमुपुर गांव का निवासी था। शव मिलने के बाद जब युवक के परिजनों को इस घटना का पता चला, तो उनका बुरा हाल हो गया। मृतक की मां और बहन रो-रो कर बेहाल हो गईं। युवक के शव को देखकर परिवार के लोग दंग रह गए और इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। ग्रामीणों की सूचना पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, हालांकि आत्महत्या की चर्चा गांव में तेज हो गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement