थाना चकेरी के श्यामनगर इलाके में आर्मी का
फार्म हाउस बना हुआ है, जिसके आस-पास काफी जंगली क्षेत्र है। वहीं इस जंगल के आस-पास
काफी बस्तियां बनी हुयी हैं। शनिवार को जब बस्ती के रहने वाले जगंल गये तो उन्होने
एक महिला का शव पेड़ से लटकता पाया। बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी और सैकड़ों
लोग वहां एकत्र हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पेड़
से उतरवाया तथा लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल
की। टीम ने मौके से कुछ साक्ष्यों को सबूत के तौर पर अपने साथ रख लिया। फिलहाल
महिला की शिनाख्त नही हो सकी है। घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी ने महिला के आत्महत्या
करने की आशंका जाहिर की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा रिपेार्ट आने
के बाद तथ्यों की जांच की जायेगी।