Union protest for many demand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर यूनियन ने किया कार्यालय में प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 2:48 PM (IST)
विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर यूनियन ने किया कार्यालय में प्रदर्शन
कैथल। वन विभाग मजदूर यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर कैथल के जवाहर पार्क से वन विभाग कार्यालय तक प्रदर्शन किया। मजदूरो ने सरकार और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूर नेताओ ने कहा कि वन मजदूरो को पिछले पांच महीनो से उन्हें अपने काम का वेतन नहीं मिल रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरो द्वारा सारा दिन काम करने के बाद भी उच्च अधिकारी उनकी आधी हाजिरी लगाते है जो कि मजदूरो के साथ सरासर अन्याय है जिसको वे बिलकुल भी सेहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बीस साल से अधिक कई मजदूर लगातार काम कर रहे है लेकिन आज भी कच्चे है और उन्होंने मांग की कि इन कर्मचारियों को पक्का किया जाए । उन्होंने कहा कि सभी मजदूरो के आज तक भी पहचान पत्र वन विभाग द्वारा बनाए नहीं गए है । मजदूरो ने कहा कि नोटबंदी के कारण से उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और ऊपर से वन विभाग उन्हें उनकी मजदूरी भी नहीं दे रहा। वन मजदूरो की लंबित पड़ी मांगे स्वीकार न किये`जाने के कारण उनमे काफी रोष है और अपनी मागो को लेकर मजदूरो ने वन विभाग के सचिव के नाम अपना ज्ञापन दिया।

[@ नई व पुरानी एक लाख की करेंसी से ठगी का था प्रयास, जानिए कैसे,,,,]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement