1 फरवरी को ही आएगा बजट, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 4:33 PM (IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बजट टालने वाली याचिका को खारिज कर केन्द्र सरकार को राहत दी है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करना चाह रही है। गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित किए जाने पर बजट को चुनावों तक टालने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी।
इस याचिका में 1 फरवरी को बजट पेश करने से रोकने की गुहार लगाई गई थी। सुप्र्रीम कोर्ट ने यह याचिका खारिज करते हुए कहा कि 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने से राज्यों के चुनावों पर कोई असर नहीं पडने वाला।
गौरतलब है कि सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। ज्ञातव्य है कि हर साल बजट प्रक्रिया शुरू करने से पहले होने वाली हलवा रस्म भी हो चुकी है।