जालंधर। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत शुक्रवार को जालंधर से श्रीहजूर साहिब के लिए गाड़ी को रवाना किया गया। विधायक के डी भंडारी ने रेलवे स्टेशन पर श्रीहजूर साहिब नांदेड़ के ऐतिहासिक गुरुधाम दर्शनों के लिए जा रही विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली भाजपा सरकार चैतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तीर्थ स्थानों के दर्शनों की ईच्छा रखने वालों की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत कामना पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस विशेष गाड़ी में एक हजार श्रद्धालुओं के खाने पीने और रहन सहन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जालंधर डीसी कमल किशोर यादव, गुरचरन सिंह चन्नी, एडीसी गुरमीत सिंह, एसडीएम वरिंदर पल सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!