Advertisement
‘यह 1945 नहीं है’: वैश्विक भरोसा बहाल करने के संकल्प के साथ यूएन महासभा का नया सत्र आरम्भ

एक तात्कालिक प्राथमिकता संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव का चयन भी है, जिनका कार्यकाल जनवरी 2027 में शुरू होगा.यूएन प्रमुख ने कहा, “बहुपक्षीय व्यवस्था में भरोसा फिर से क़ायम करना हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे उथल-पुथल भरे दौर में वैश्विक समस्याओं के साझा समाधान के लिए यह व्यवस्था पहले से कहीं अधिक ज़रूरी है.”उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद से लेकर वैश्विक वित्तीय संस्थानों तक, बहुपक्षीय प्रणाली से जुड़ी संस्थाएँ मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए भारी दबाव में हैं.एक बेहतर भविष्यमहासचिव ने कहा, “अन्तरराष्ट्रीय क़ानून और मानवाधिकार हमारे संगठन का आधार हैं, लेकिन अक्सर उनका उल्लंघन होता है और इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं होती. भू-राजनैतिक अविश्वास और सन्देह, ज़रूरी समाधानों की राह में बाधा बन रहे हैं तथा वैश्विक सहयोग के प्रति लोगों का भरोसा कम कर रहे हैं.”उन्होंने कहा, “मैं आख़िरी बार महासचिव के रूप में महासभा के नए सत्र के उदघाटन में शामिल हो रहा हूँ, लेकिन यहाँ हो रहे काम से मुझे बहुत उम्मीद मिलती है.”उनके अनुसार, अपनी स्थापना के बाद से ही संयुक्त राष्ट्र दुनिया की सबसे कठिन और महत्वपूर्ण समस्याओं से निपटने का प्रमुख मंच रहा है.उन्होंने कहा, “कूटनीति, संवाद और सहयोग के ज़रिए महासभा, देशों के बीच घटते भरोसे व सदभावना को फिर से क़ायम कर सकती है और दुनिया के लोगों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ तथा अधिक शान्तिपूर्ण भविष्य का रास्ता खोल सकती है.”संयुक्त राष्ट्र एक ‘ज़रूरत’ हैमहासभा के 80वें सत्र की अन्तिम बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने सदस्य देशों के राजदूतों से कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महत्व और उसकी ज़रूरत को लेकर उनका विश्वास पहले से कहीं अधिक मज़बूत हुआ है.उन्होंने कहा कि जो लोग संयुक्त राष्ट्र को अप्रासंगिक या विफल मानते हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि इसके बिना दुनिया कैसी होगी.उन्होंने उन लाखों बच्चों का उदाहरण दिया, जो संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की मदद से स्कूल जा पाते हैं, और उन महिलाओं का भी, जो संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षकों की मौजूदगी में बिना यौन हिंसा के डर के घर से बाहर निकल सकती हैं.उन्होंने कहा, “चुनौती यह है कि ऐसी दुनिया में, जहाँ नफ़रत को छह गुना ज़्यादा क्लिक मिलते हैं, ये सकारात्मक उदाहरण अक्सर नज़रअन्दाज़ हो जाते हैं.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “इसमें कोई सन्देह नहीं कि अपनी कमियों के बावजूद, संयुक्त राष्ट्र के बिना न कोई देश बेहतर स्थिति में होगा, न ही दुनिया का कोई दिन.”ख़लीलुर रहमान का परिचयवरिष्ठ राजनयिक ख़लीलुर रहमान ने महासभा का नेतृत्व सम्भालने के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्री का पद छोड़ा.इससे पहले वह बांग्लादेश की अन्तरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रोहिंग्या मुद्दे पर उच्च प्रतिनिधि रह चुके हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी वरिष्ठ पदों पर सेवाएँ दी हैं और ढाका के ईस्ट वेस्ट विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


