udaipur news : attempting rape from Innocent, arrested accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूम से खंडहर में ज्यादती का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 10:27 PM (IST)
मासूम से खंडहर में ज्यादती का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)। पचलंगी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से एक मासूम को उठाकर खंडहर में ले जाकर ज्यादती का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने एक ही दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना क्षेत्र के पचलंगी गांव की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पचलंगी गांव के एक आंगनबाड़ी केंद्र से शराब के नशे में आरोपी नरेश मीणा उर्फ ताऊ चार साल की मासूम को उठाकर ले गया था। मासूम अपने ननिहाल में अपनी मां के साथ आई थी। खंडहर में ले जाकर उससे ज्यादती का प्रयास किया। पीडि़त का मेडिकल कराया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement