Udaipur. Congress aggressive on the demand for municipal elections, said - will take to the streets if needed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस आक्रामक, कहा—जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जुलाई 2025 5:02 PM (IST)
नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस आक्रामक, कहा—जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगे
उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर विधानसभा प्रभारी डिंपल राठौड़ मौजूद रहीं। बैठक में प्रमुख रूप से राज्य में लंबित नगर निकाय चुनाव, बिगड़ती कानून व्यवस्था और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली के मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द चुनावों की घोषणा नहीं हुई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। भाजपा सरकार को घेरा
प्रभारी विधायक इंदिरा मीणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आमजन का पुलिस से भरोसा उठ चुका है।
मीणा ने कहा-“चोरी, बलात्कार, लूटपाट, डकैती और माफियाओं की गतिविधियां आम हो चुकी हैं। बजरी और भू-माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है,”।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता परेशान है। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है और आमजन को सुनवाई के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
संगठन की मजबूती पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए उदयपुर विधानसभा प्रभारी डिंपल राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का संगठन उदयपुर में बूथ स्तर तक मज़बूत है और आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरकर अपना बोर्ड बनाएगी।
वहीं, जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता समर्पण भाव से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और आगामी निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी जीत दर्ज करेगी।
राठौड़ ने कहा “उदयपुर में कांग्रेस के लिए आने वाला समय बेहद उज्ज्वल है,”
बैठक के पश्चात शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों की शीघ्र घोषणा, कानून व्यवस्था में सुधार और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती, तो कांग्रेस जनता के हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
बैठक में लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, संगठन महासचिव अरुण टांक, महामंत्री दिनेश कुमार दवे, प्रशांत श्रीमाली, मोहसिन खान, सुनील रोजर्स, राजेश जैन, चंदा सुहालका, जय प्रकाश निमावत, दीपक सुखाड़िया, लोकेश चौधरी, दीपक व्यास, बाबूलाल घावरी, पंकज पालीवाल, ऋतुराज मिश्रा, महेश धनावत, सत्यनारायण टांक, अमित सुवालका, राकेश जोशी, यशवंत राजोरा, सुरेश सोलंकी, नरेन्द्र टांक, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, नेहा कुमावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement