Advertisement
उदयपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने की कार्रवाई

देवाली में अवैध निर्माण : राजस्व ग्राम देवाली की आराजी संख्या 2470/4, 2470/3 आदि पर कुछ व्यक्तियों ने बिना स्वीकृति और शून्य सेटबैक का पालन किए बहुमंजिला इमारत बना दी। प्राधिकरण ने नोटिस देकर निर्माण बंद करने के लिए कहा, लेकिन निर्माणकर्ता ने चोरी-छिपे निर्माण पूरा कर लिया। इससे 60 फीट मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार शिकायत दर्ज कराई।
दोनों प्रकरणों में नोटिस और सुनवाई के बाद, निर्माण को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण की अपील : आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि बिना भू-उपयोग परिवर्तन, नियमन या निर्माण स्वीकृति के अवैध निर्माण न करें। अवैध निर्माण से टाउन प्लानिंग प्रभावित होती है और यातायात संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


