two youth death from cold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठण्ड से दो युवकों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 8:33 PM (IST)
ठण्ड से दो युवकों की मौत
आजमगढ़। ठण्ड लगने से दो युवकों की मौत हो गयी। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। प्रशासन किसी भी मौत को ठण्ड से होना नहीं बतला रहा है। एक घटना रौनापार थानाक्षेत्र के अराजी नौबरार करखिया किता प्रथम में घटी। इस गांव के मृत युवक का नाम अजय पुत्र प्रहलाद है। हुआ यह कि वह तीन दिनों से पैसा निकालने के लिए बैंक पर लाइन लगाये हुये था। किसी भी दिन उसे पैसा नहीं मिल सका। उसका नम्बर आने तक पैसा खत्म हो जा रहा था। गुरूवार को लाइन में लगे रहने के दौरान अचानक उसे ठण्ड महसूस हुई और वह कपकपाने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते वह गश्त खाकर गिर गया। वहां मौजूद लोग उसके परिजनों को सूचना दिये। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। दूसरी घटना सिधारी थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित पश्चिम वार्ड में घटी। यहां ठण्ड से मारने वाले युवक का नाम सुबाष पुत्र पतरू है। एक सप्ताह पूर्व उसे ठण्ड लग गयी थी। गरीब मजदूर परिवार का होने की वजह से परिजन उसका सही उपचार नहीं करा पाये। ऐसी स्थिति में उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता ने ठण्ड से मौत की बात कहते हुये जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement