Advertisement
झुग्गी-झोपड़ी से अगवा दो साल का बच्चा बरामद, राष्ट्रीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रविंदर कौर ने एक निःसंतान दंपत्ति की तलाश की और डॉक्टर विकास तिवारी के जरिए बच्चे को 2 लाख रुपये में बेचने की साजिश रची। इस पूरे ऑपरेशन का मास्टरमाइंड रविंदर कौर का बेटा कोहिनूर सिंह था, जो जेल में रहते हुए आदित्य और दमनप्रीत के संपर्क में आया था। गिरोह के सदस्यों ने बच्चे को अगवा कर कई हाथों से होते हुए लुधियाना पहुंचाया।
खुलासा यह भी हुआ कि दमनप्रीत और आदित्य इससे पहले 2023 में लुधियाना में 8 करोड़ की बैंक डकैती में शामिल रहे हैं। पुलिस को शक है कि बच्चे को मध्य प्रदेश के जिस स्थान पर ले जाया जा रहा था, वहां तांत्रिक अनुष्ठान की तैयारी की गई थी, क्योंकि बच्चे के सिर के बाल पहले से ही मुंडवा दिए गए थे।
पुलिस ने इस गिरोह से एक कार, एक बाइक और तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह एक राष्ट्रीय स्तर का नेटवर्क है जो कई राज्यों में सक्रिय है।
डीआईजी सिद्धू ने कहा कि अक्सर यह धारणा बनती है कि पुलिस केवल अमीरों के बच्चों की सुरक्षा करती है, लेकिन इस केस ने साबित कर दिया कि पंजाब पुलिस हर नागरिक की रक्षा के लिए तत्पर है, चाहे वह किसी भी तबके से ताल्लुक रखता हो।
इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को विशेष पदक और पदोन्नति से नवाज़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरनाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


