झांसी। घर में अगले माह शादी है। अच्छी सी ज्वलैरी दिखाइये भईया। हम चाहते हैं ज्वैलरी ऐसी हो जिसे पहनकर केवल हम ही दिखे। झांसी के ज्वैलरी शो रूम में ग्राहक बन कर पहुचीं दो महिलाओं ने व्यापारी को लाखों की चपत लगायी है। यह मामला सीसीटीवी मे कैद हो गया। मामला पुलिस ने दर्ज कर शातिर महिलाओं की खोजबीन जारी कर दी है।