Advertisement
हिमाचल कांग्रेस के दो दिग्गज कांग्रेसी विधायक हुए भाजपा में शामिल

ठाकुर ने प्रदेश में हर पांच वर्ष में सरकार बदल जाने के रिवाज को तोड़ने का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस देश भर में समाप्त हो गई है उसी तरह से हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश से जुड़े होने पर गर्व की बात कहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से ताकत मिलती है और भाजपा 'सरकार नहीं, रिवाज बदलना है' के नारे को लेकर चुनाव लड़ने जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने दोनों विधायकों का स्वागत करते हुए कहा कि दो बार के विधायक पवन कुमार काजल, कांगड़ा जिले से आते हैं और ओबीसी समाज के बड़े नेता हैं और लखविंदर सिंह राणा भी दो बार से विधायक बन रहे हैं। इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। बलूनी ने बताता कि ये दोनों नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


