two suicides in barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाड़मेर में महिला और युवक ने की आत्महत्या, फैली सनसनी

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 11:58 AM (IST)
बाड़मेर में महिला और युवक ने की आत्महत्या, फैली सनसनी
बाड़मेर। शहर में अलग-अलग जगह दो आत्महत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई। बाड़मेर शहर में एक युवक और एक महिला ने आत्महत्या कर ली। शहर के विदासर में एक महिला चुकी बाई पत्नी सवाईराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बाड़मेर कोतवाल एवं ग्रामीण थाना प्रभारी किसनाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी घटना में बाडमेर के रेलवे स्टेशन के पास युवक ने फंदा लगा कर अत्महत्या कर ली। युवक का नाम रूपगिरी पुत्र सुखगिरी निवासी पुराना जाटावास है। पुलिस ने दोनों मामलों में मरग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement