Two more deaths from dengue in Dholpur, 18 people have died in the Dholpur district -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धौलपुर में डेंगू से दो और मौत, जिले में अब तक 18 लोगों की गई जान

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 1:20 PM (IST)
धौलपुर में डेंगू से दो और मौत, जिले में अब तक 18 लोगों की गई जान
धौलपुर। डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। धौलपुर में फिर डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई। डेंगू से अब तक धौलपुर जिले में 18 मौत हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों के बाद चिकित्सा विभाग की नींद अब टूटी है। हालात देख विभाग की टीम ने इलाकों में फोंगिग कर सर्वे किया। ताजा मामला बाड़ी उपखण्ड के कुर्रेन्दा गांव का है.जहाँ पर डेंगू बुखार से एक दिन में एक महिला एवं पुरुष की मौत हो चुकी है.वही गांव में करीब पांच दर्जन से अधिक लोग डेंगू व मलेरिया की चपेट में आ चुके है, जिनका इलाज धौलपुर, आगरा, ग्वालियर और जयपुर में चल रहा है। गांव में हुई मौतों के बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर घर घर जा कर डेंगू के फैलाने वाले लार्वा के बारे में लोगो को जानकारी दी और कूलर, फ्रिज और टंकियों में भरे हुए पानी को खाली कराया गया इसके बाद में समूचे गांव में फॉगिंग कराई गई। ग्रामीण महावीर और रघुवीर ने बताया कि गांव में करीब पांच दर्जन से अधिक लोग डेंगू व मलेरिया की चपेट में आ चुके है, जिनका इलाज धौलपुर, आगरा, ग्वालियर और जयपुर में चल रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम आजतक गांव में नहीं पहुंची हैं और गांव में डेंगू से हुई दो मौतों के बाद चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement