Two girls married each other in Kannauj, Uttar Pradesh, video went viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में की शादी, वीडियो वायरल

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 दिसम्बर 2024 10:38 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में की शादी, वीडियो वायरल
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इसमें एक लड़की ने शादी करने के लिए अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया। गुरुवार को इस शादी से जुड़ा फोटो और वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं। मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले का है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी समारोह हुआ। लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कुछ दिन दोनों रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसके बाद उसने जेंडर चेंज करवाने के लिए कई ऑपरेशन करवाए। इसके बाद दोनों के परिवार राजी हो गए। उन्होंने बड़े धूमधाम से शादी कर ली।
यह कोई ऐसी पहली घटना नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है।
बदायूं की लड़की बरेली में पढ़ाने आई थी। उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली दूसरी लड़की से हुई। दोनों में दोस्ती बढ़ती गई। दोनों साथ-साथ वक्त गुजारने लगीं। दोनों का प्रेम इस हद तक पहुंच गया कि उन्होंने साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
दोनों के परिवार वालों को जब पता चला तो विरोध भी हुआ। परिवार वालों ने दोनों को समझाया। लड़कियों ने परिवार के विरोध को दरकिनार कर दिया। एक लड़की जेंडर परिवर्तन कराने के लिए तैयार हो गई।
डॉक्टरों के बारे में जानकारी जुटाई। यहां तक कि जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजरकर एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवा लिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी राय भी ली। फिर, शादी के लिए जिला प्रशासन के सामने अर्जी भी डाली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement