धौलपुर। शहर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को घूमती मिली दो लड़कियों की कहानी बेहद खौफनाक है। लोग घर का रास्ता भूल जाते हैं तो घर पहुंचाने की गुहार लगाते हैं। वहीं ये दोनों लड़कियां रेलवे पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए कह रहीं हैं कि प्लीज हमें हमारे घर मत भेजिए। दरअसल सोमवार की सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को टहलती हुई दो नाबालिग लड़कियां मिली थीं। जीआरपी चौकी प्रभारी ज्ञानचंद ने बताया कि दोनों लड़कियां संदिग्ध दिखीं तो पूछताछ की गई। पूछताछ में इन लड़कियों ने जो खुलासा कि वो चौंकाने वाला था।
लालची बुआ ने रखा गिरवी