Two day workshop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाइल्ड प्रोटेक्शन एंड डीलिंग विद चिल्ड्रन इन कॉन्टेक्ट विद रेलवेज पर दो दिवसीय कार्यशाला

khaskhabar.com: रविवार, 26 मई 2019 5:47 PM (IST)
चाइल्ड प्रोटेक्शन एंड डीलिंग विद चिल्ड्रन इन कॉन्टेक्ट विद रेलवेज पर दो दिवसीय कार्यशाला
जयपुर। जयपुर में 27 एवं 28 मई को ‘चाइल्ड प्रोटेक्शन एंड डीलिंग विद चिल्ड्रन इन कॉन्टेक्ट विद रेलवेज‘ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। रेलवे कर्मचारियों को बाल अधिकारों और बाल संरक्षण के महत्व की जानकारी देना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। यह कार्यशाला अधिकारियों को रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों के प्रभावी प्रबंधन के लिए कार्यप्रणाली विकसित करने में सक्षम बनाएगी। एनजीओ प्रयास जेएसी सोसायटी द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रयास के वरिष्ठ प्रबंधक अखिल डोभाल ने यह जानकारी दी। यह कार्यशाला रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों की न्याय तक पहुंच में सुधार पर भी केंद्रित होगी। इसमें कानूनी रूपरेखा का प्रशिक्षण शामिल होगा और गहन चर्चा एवं क्वेश्चन-आंसर सैशन भी होंगे। इस कार्यशाला में आरपीएफ, जीआरपी, टीटीई, ग्राउंड स्टाफ के अधिकारियों के साथ-साथ कुली, वेंडर्स एवं टैक्सी चालक जैसे अन्य हितधारक भी भाग लेंगे। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बच्चों से संबंधित अपराधों एवं बाल तस्करी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें नीना सिंह, एडीजी, रेलवे (टैकलिंग क्राइम्स अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रन), मंजुषा जैन, डीआरएम जयपुर (चाइल्ड प्रोटेक्शन मैकेनिज्म इन द रेलवेज) अजोय सदानी (फर्स्ट रेस्पॉंस टू क्रायसिस)एमके गुप्ता, एजीएम उत्तर पश्चिम रेलवे (नीड फॉर ए प्रोटेक्टिव एनवायरमेंट फॉर चिल्ड्रन इन कॉन्टेक्ट विद द रेलवेज) अशोक के जैन, सदस्य सचिव, आरएसएलएसए (पर्सपेक्टिव्ज फ्रॉम लीगल सर्विसेज ऑथेरिटी राजस्थान) आमोद के. कांत महासचिव, प्रयास जेएसी (ऑब्जेक्टिव्ज ऑफ द ट्रेनिंग प्रोग्राम); सुश्री इंदु रानी सिंह, निदेशक, प्रयास जेएसी (स्वागत भाषण) शामिल होंगे।
कार्यशाला के दौरान दोनों दिन बाल अधिकारों और संरक्षण से संबंधित अन्य अनेक सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement