Two-day Warli art workshop inaugurated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय वारली कला कार्यशाला का शुभारंभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 8:03 PM (IST)
दो दिवसीय वारली कला कार्यशाला का शुभारंभ
उदयपुर । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर एवं अभिलाषा स्पेशल विद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दो दिवसीय वारली कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की केंद्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के विशेष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दो दिवसीय वारली कला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी कैनवास पर सुंदरता से वारली कला की विभिन्न आकृतियां उकेरना सीख रहे हैं। इसमें 50 स्पेशल विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो बड़ी ही लगनता से वारली कला की बारीकियां की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस कार्यशाला के विशेषज्ञ इंटरनेशनल वारली कलाकार अनिल चैत्या वांगड़ हैं। इस दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement