कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी पवित्र
नगरी डल्ला में गुरुद्वारा श्री बाऊली साहिब में कथा कर रहे एक कथा वाचक
द्वारा कथित तौर पर भगवान श्री वाल्मीकि जी पर की गई किसी टिप्पणी के बाद
सिक्ख और वाल्मीकि समुदाय के बीच विवाद हो गया। नौबत बंदूको की गोलिया व एक
दूसरे पर पथराव करने तक पहुंच गई। सिथति को तनावपूर्ण होती देख पुलिस के
आला अधिकारियों को पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील करना पड़ा। इस विवाद
में घटना स्थल पर सतकार कमेटी के प्रमुख सुखजीत सिंह खोसा की गाड़ी को
प्रदर्शनकारियों ने तोडफोड दी।विवाद
की चिंगारी उस समय भड़की जब गुरुद्वारा साहिब के कथा वाचक भाई मनप्रीत सिंह
सुबह 8 बजे कथा समाप्त कर चुके थे कि अचानक कुछ लोगों ने कथा वाचक पर
भगवान ऋषि वाल्मीकि विरुद्ध कथित तौर पर गल्त टिप्पणी करने के आरोप लगाने
शुरु कर दिए हालांकि कथा वाचक ने इस बात को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी
करने से बार-बार इंकार करते हुए कहा कि वह भगवान ऋषि वाल्मीकि जी का पूरा
सम्मान करते है। कथा वाचक की सुरक्षा को देखते हुए सुल्तानपुर लोधी पुलिस
ने उसे थाने में बंद कर दिया।