two arrests including 1000 liters of alcohol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

1000 लीटर शराब सहित दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 9:50 PM (IST)
1000 लीटर शराब सहित दो गिरफ्तार
गोंडा। देवी पाटन मण्डल के बहराइच में क्षेत्राधिकारी नानपारा अजय भदौरिया के निर्देशन में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार में लगे दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हजार लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। जिन्हें 8 ट्यूब में भरा गया था। पुलिस ने आरोपी ननकुन्ने पुत्र बालक राम और रामचन्द्र पुत्र बालक राम निवासी बनकटवा दाखिल राजापुर कला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी नानपारा अजय भदौरिया ने बताया कि मोतीपुर पुलिस ने इस सम्बन्ध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम और 272 भारतीय दण्ड विधान में पंजीकृत किया है।

[@ सपा विधायक अरुण वर्मा पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती की हत्या]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement