two arrested in sp candidate murder sace-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा नेत्री हत्याकांड में पुलिस ने दो को भेजा जेल

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 8:21 PM (IST)
सपा नेत्री हत्याकांड में पुलिस ने दो को भेजा जेल
कानपुर। बाबूपुरवा में सपा नेत्री हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर ही पुलिस ने हिरासत में लिये गए दो युवकों को अभियुक्त मान लिया। पुलिस ने तीन दिन की जांच के बाद दोनों को जेल भेज दिया। बाबूपुरवा के न्यू लेबर कॉलोनी निवासी राधा देवी (48) की बीती पांच जनवरी को उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सपा नेत्री की बेटी अनामिका ने हत्या में पड़ोसी संजय और अखिलेश पर आरोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी संजय और अखिलेश को हिरासत में ले लिया था। तीन दिन तक हत्या का खुलासा न होने पर पुलिस ने हिरासत में लिये पड़ोसियों को ही हत्याभियुक्त मानते हुए अखिलेश और संजय यादव को रविवार को जेल भेज दिया। बाबूपुरवा सीओ रमेश चन्द्र दुबे ने बताया कि सपा नेत्री की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद प्रकाश में आया है।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement