Two arrested for trying to incident in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वारदात की फिराक में घूम रहे दो गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 12:52 PM (IST)
वारदात की फिराक में घूम रहे दो गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद
कोटा। अनन्तपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भामाशाह मंडी के पास से वारदात की फिराक में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हंै। जानकारी के मुताबिक एसपी कोटा सिटी के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड के लिए अभियान चलाया गया है। ऐसे में अनन्तपुरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान भामाशाह मंडी पुलिया के नीचे से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस मिले है। गिरफ्तार किए गए बदमाश अनन्तपुरा निवासी शमशेर ओर दिलशेर हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement