Two arrested for cow slaughter in Bareilly; one accused and a constable injured in encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरेली में गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी और एक सिपाही घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 08:33 AM (IST)
बरेली में गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी और एक सिपाही घायल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने गोकशी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी मौके से हुई, जबकि दूसरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने गोमांस, गोकशी के औजार और एक अवैध हथियार बरामद किया है। बरेली पुलिस के अनुसार, यह मामला जिले के इज्जतनगर इलाके का है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद खान और अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद खान को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू जंगल में भाग निकला था। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में पुलिस टीम ने दबोच लिया। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया, "16 जुलाई को इज्जतनगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम महलौन के रहने वाले अकीलुद्दीन के घर पर गाय के वध की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और अकीलुद्दीन के घर पर नबू खान के बेटे मोहम्मद खान को पाया। उसके पास से लगभग 40 किलो गोमांस, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन और गाय के वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।"
एएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोहम्मद खान ने स्वीकार किया कि उसने अपने जीजा अकीलुद्दीन, बहन हसीना और एक अन्य व्यक्ति आलम उर्फ अकबर के साथ मिलकर गोकशी की गई।
पुलिस अधिकारी शिवम आशुतोष ने बताया कि इस मामले में तुरंत एक एफआईआर दर्ज की गई। मोहम्मद के अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दबिश दी। इसी बीच सूचना मिली कि एक अभियुक्त अकीलुद्दीन इलाके में ही छिपा हुआ था। जब उसे पकड़ने की कार्रवाई की गई तो अकीलुद्दीन ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अकीलुद्दीन के पैर में गोली लगी। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और गोवंश के मांस के कुछ टुकड़े बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमों का गठन किया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई भी जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement