Two accused of robbing pedestrians on the highway in Udaipur district arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर जिले में हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जनवरी 2024 8:29 PM (IST)
उदयपुर जिले में हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर । जिले में ऋषभदेव थाना पुलिस ने हाईवे पर सुनसान इलाकों में राहगीरों को रोककर उनसे लूटपाट के मामले में दो आरेपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिलखाई—कानुवाड़ा निवासी ताराचंद पुत्र पूनाजी ने ऋषभदेव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 अक्टूबर 2023 में वह मसारों की ओबरी स्थित मार्बल माइंस से मजदूरी कर बाइक के जरिए भाउवा से कानूवाड़ा आ रहा था। हाईवे पर रास्ते में कागदर निवासी छोटू पुत्र धनजी, कमलेश पुत्र कमजी, रणजू पुत्र रमेश ने उन्हें रोका तथा मारपीट कर बाइक लूट ले गए। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 394 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी रणजीत उर्फ रणजू पुत्र रमेश तथा कमलेश पुत्र कमजी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी तथा लूटपाट किए गए सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement