twenty seven years of age Rewari district Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

27 साल का हुआ रेवाड़ी जिला

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 11:43 AM (IST)
27 साल का हुआ रेवाड़ी जिला
यह सुखद संयोग है कि हरियाणा के जन्म दिवस के साथ जिला रेवाड़ी भी अपना जन्म दिवस मना रहा है। रेवाड़ी को पहले रेवत वाड़ी के नाम से पहचाना जाता था। लेकिन बाद में जिला बनने के साथ इसका नाम भी रेवाड़ी ही हो गया। पीतल नगरी, अहीरवाल की राजनीतिक राजधानी, वीरभूमि और सैनिकों की खान जैसी कई उपमाओं से अलंकृत रेवाड़ी शहर का बेशक कोई प्रमाणिक लिखित इतिहास नहीं है। लेकिन कहते हैं कि ये शहर महाभारतकालीन नगर है। साथ ही इसके कई ऐतिहासिक प्रमाण भी मिले हैं। कहा जाता है लगभग 5500 वर्ष पूर्व यहां के शासक राजा रेवत थे। राजा अपनी पुत्री रेवती को प्यार से रेवा कहते थे। राजकुमारी रेवती का विवाह भगवान श्री कृष्ण के अग्रज बलराम दाऊ से हुआ और विवाह के समय यह नगर उसे दहेज में दे दिया। रेवाड़ी को पहले रेवा-वाड़ी कहा जाता था। जो बाद में समय के साथ बदलकर रेवाड़ी हो गया। रेवाड़ी को अहीरवाल का लंदन भी कहा जाता है। पूरे जिले का भी सैन्य परंपरा का भी गौरवशाली इतिहास रहा है। वीरभूमि रेवाड़ी ने स्वतंत्रता से पूर्व ही नहीं, बल्कि बाद में भी वीरता का इतिहास रचा है। रेवाड़ी में लगभग 35 हजार पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं हैं। जबकि लगभग 25 हजार सैनिक और सैन्य अधिकारी सेवारत है। क्षेत्रफल के हिसाब से सेवारत और पूर्व सैनिकों का ये आंकड़ा देश के सभी जिलों से आगे है। छब्बीस वर्ष के युवा हो चुके रेवाड़ी ने इस सफर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। शिक्षा के मामले में जिले को अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धि दो साल पहले इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के रूप में मिली थी। मनोहर सरकार के कार्यकाल में भी बावल के मनेठी गांव में एम्स की स्थापना की बड़ी घोषणा हो चुकी है। फर्क इतना है कि विश्वविद्यालय जहां अस्तित्व में आ चुका है, वहीं एम्स को अभी हरी झंडी मिलनी शेष है। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि आज बेशक रेवाड़ी स्मार्ट सिटी तो नहीं है। लेकिन ड्राफ्ट मास्टर प्लान और फाइलों में आ चुकी योजनाओं पर निगाह डालें तो रेवाड़ी भविष्य में गुड़गांव महानगर से भी आगे निकल सकता है। आने वाले समय में यहां एमबीआईआर (मानेसर-बावल इंवेस्टमेंट रीजन) नाम का अत्याधुनिक शहर विकसित होगा। नोएडा की तर्ज पर विकसित होने वाला ये शहर अस्तित्व में कब तक आएगा। ये कहना मुष्किल होगा। लेकिन मुंबई-दिल्ली औद्योगिक कारीडोर के मध्य इस शहर की परिकल्पना की जा चुकी है। यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement