tumultuousness in meeting in sriganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारियों के बंद के दौरान हो रही सभा में हंगामा

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 3:07 PM (IST)
व्यापारियों के बंद के दौरान हो रही सभा में हंगामा
श्रीगंगानगर। जिला प्रशासन व नगरपरिषद द्वारा अतिक्रमण तोडऩे के बाद बने हालात को ठीक करने के लिए व्यापारियों द्वारा बुधवार को आयोजित बंद में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब तेजेन्द्र पाल सिंह टिम्मा नामक व्यक्ति ने सभा में बोलना शुरू किया। हंगामा करने वाले सिख युवकों ने सभा में इस व्यक्ति के बोलने का विरोध जताया। इन लोगो का कहना था कि अकाल तख्त के जत्थेदारों द्वारा जब जिला कलक्टर पी.सी. किशन को सम्मानित किया गया तो टिम्मा ने अकाल तख्त के इस कदम पर टिपण्णी करके अकाल तख्त का अपमान किया है। इन लोगों का कहना था कि टिम्मा ने पंजाब के कुछ समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित करवाकर अकाल तख्त का विरोध किया है। वहीं उन्होंने कहा कि टिम्मा द्वारा अतिक्रमण की जगह पर गुरुद्वारा बनाकर गलत किया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement