khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 07:42 AM (IST)
आगरा। शहर में अपराधियों को हौंसले
दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजगंज क्षेत्र में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली
छात्रा को बाइक सवार उठा ले गए। श्मशान घाट पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। समय
रहते परिजनों को घटना का पता चल गया। परिजनों को मौके पर आते देख आरोपी युवक
छात्रा को छोड़कर भाग गए। पूरे मामले में पुलिस ने लापरवाही की सारी हदें पार कर
दीं।