Triangular fight will be exciting seat in East Kent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वांचल में कैंट सीट पर होगा रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबला

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 11:29 PM (IST)
पूर्वांचल में कैंट सीट पर होगा रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबला
वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में पूर्वांचल की कैंट सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार यहां बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं। यूपी विधानसभा में कैण्ट सीट का नंबर 390 है। यह पूर्वांचल क्षेत्र की अहम सीट मानी जाती है। ये वाराणसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी उम्मीदवार ज्योत्सना श्रीवास्तव ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 12852 मतों से हराया था। ज्योत्सना श्रीवास्तव को 57918 वोट मिले थे , वहीं अनिल श्रीवास्तव को 45066 वोट मिले। यहां वोटिंग का प्रतिशत 51.73 था ।
इस बार विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के आंकडों के अनुसार कैण्ट विधान सभा में मतदाताओं की संख्या 370777 है । इस चुनाव में कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने यदि अपने पुराने प्रत्याशियों को दुहराया तथा समाजवादी पार्टी से कांग्रेस गठबंधन हुआ तो यह भाजपा का मजबूत किला ढेर हो सकता है।
कारण पिछले चुनाव में अल्पसंख्यक मतदाताओं ने अपने मतों को समाजवादी पार्टी से जोड़ दिया था और परिणाम स्वरूप कांग्रेस ने अपनी करीब करीब जीती हुई सीट खो दी थी, पर इस चुनाव में फिजां बदल चुकी है। यहाँ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांसद हैं यह उनके संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत एक अत्यंत महत्वपूर्ण सीट है।
अतः भाजपा किसी प्रकार की कोई जोखिम लेने की कोशिश भी नहीं करेगी। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अल्पसंख्यक चेहरे रिजवानअहमद को आजमा भिडंत को त्रिकोणीय बना दिया है ।फिलहाल जनता को एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला कैण्ट विधान सभा में देखने को मिलेगा इतना तो तय है जो भारतीय राजनीति को प्रभावित करने का काम कर सकता है ।

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement