Advertisement
ऑनलाइन जांच और सैंपलिंग व्यवस्था से आयेगी पारदर्शिता - ब्रह्म महिन्द्रा

महिन्द्रा ने बताया कि पंजाब सरकार ने नामज़द अधिकारी और सहायक कमीशनरों को यह जरूरी किया है कि वह अपने जिलोंं में सैंपलिंग और टेस्टिंग के लिए ऑनलाईन जांच और सैंपलिंग व्यवस्था को लागू करें। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाईन व्यवस्था द्वारा राज्य में निरीक्षण प्रक्रिया को यकीनी तौर पर कमी रहित और समय अनुसार करने के लिए फूड सेफ्टी कम्पलायंस वेरीफिकेशन प्लेटफार्म के तौर पर अपनी भूमिका अदा करेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया गया ऑनलाईन जांच और सैंपलिंग व्यवस्था कागज़ मुक्त और वातावरण अनुकूल होने साथ वेब बेसड रियल टाईम इंसपैक्शन के लिए भी कारगर है जिसका प्रयोग मोबाइल, टेबलेट या डेस्कटॉप द्वारा की जा रही है। इसमें फूड सैंपल और छापेमारी संबंधी सूचना पारदर्शी ढंग से रियल टाईम डिज़ीटलाईज़ाईज़ेन रिपोर्ट स्टेट हैडक्वाटर को ऑनलाइन मिल जायेगी। इसमें विशेष तौर पर फिजिकल वैरीफिकेशन के लिए जियो -टैगिंग, टाईम फ्ऱेम इंसपैक्शन और रियल टाईम वैरीफिकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
इस मौके पर डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. जसपाल कौर, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के नोडल अधिकारी डा. अमृतपाल वडि़ंग, एफएसएसएआई के ज्वाईंट डायरेक्टर प्रवीन, डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय, नयी दिल्ली की हैड आफ प्रोग्राम दीप्ति गुलाटी, आईआईएचएमआर, जयपुर की प्रोजैक्ट मैनेजर रंजीता भी मौजूद थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


