Advertisement
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से पारदर्शिता और सुशासन को मिला बल : मनोहर लाल

राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन जमीन की फर्द सेवा शुरु की है। किसान जमाबंदी की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त फर्द पोर्टल से प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनकी परेशानी कम हुई है और भ्रष्टाचार की गुंजाइश पर भी विराम लगा है। इसके अलावा सरकार ने हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल लॉन्च किया है। सरकार ने विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और समय पर करवाने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है। इससे पूरी टेंडर प्रक्रिया पेपरलेस होगी और पारदर्शिता के साथ होगी।
मुख्यमंत्री का मानना है कि भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बुराई है और देश को इससे दूर रखना होगा। भ्रष्टाचार की लड़ाई भविष्य की लड़ाई है, इसलिए सभी को मिलकर इस लड़ाई को लड़ना है। मुख्यमंत्री के इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो का भ्रष्टाचार पर प्रहार लगातार जारी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सतर्कता ब्यूरो को और अधिक सशक्त बनाते हुए इसका नाम बदलकर एंटी करप्शन ब्यूरो करने का फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


