Tragic accident in Sikar: 4 killed, 28 injured in collision between sleeper bus and truck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीकर में दर्दनाक हादसा : स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत, 28 घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 10 दिसम्बर 2025 09:31 AM (IST)
सीकर में दर्दनाक हादसा : स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत, 28 घायल
जयपुर–बीकानेर हाईवे पर देर रात मचा हाहाकार, 7 घायलों की हालत गंभीर सीकर। जिले के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार देंर रात जयपुर–बीकानेर नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में बस ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। हादसा रात करीब 10:40 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री सीटों के नीचे व मलबे में फंस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार धमाके के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
गुजरात के यात्री वैष्णो देवी से लौट रहे थे
बस में सवार सभी यात्री वलसाड (गुजरात) के रहने वाले थे। सभी वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झुंझुनूं की ओर से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में था और सीधे बस में घुस गया। सबसे अधिक चोट बस के आगे वाले हिस्से और उसके पीछे बैठे यात्रियों को आई। कई घायलों के शरीर में शीशे और मेटल के टुकड़े धँस गए।
मृतकों में ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल-कमलेश (ड्राइवर), मयंक (यात्री), एक अज्ञात पुरुष, मितेश (कंडक्टर) – बुधवार सुबह जयपुर में इलाज के दौरान मौत।
घायलों का उपचार जारी
15 गंभीर घायलों को सीकर रेफर किया गया था, जिनमें कई की हालत अब भी नाज़ुक है। इन्हें सिर, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फतेहपुर में 13 घायलों का इलाज चल रहा है, जिन्हें सामान्य चोटें आई हैं।
राहत-बचाव में देरी, चीख-पुकार से दहला माहौल
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। बस में फंसे यात्रियों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री सीटों और टूटी खिड़कियों के बीच फंसे थे।
एंबुलेंस ड्राइवर का बयान
एंबुलेंस ड्राइवर भीम सिंह ने बताया—“मौके पर पहुंचते ही चारों ओर चीख-पुकार थी। तुरंत अतिरिक्त 108 एंबुलेंस बुलाईं और लोगों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।”
क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया ताकि ट्रैफिक बाधित न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement