Trader was looted by Rogue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदमाशों ने व्यापारी से लूटपाट की

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 11:28 AM (IST)
बदमाशों ने व्यापारी से लूटपाट की
मेरठ। कार सवार बदमाशों ने गंगानगर में दिनदहाडे एक व्यापारी से एप्पल फोन व नगदी लूट ली। लूट की जानकारी देने के लिये जब पीडित व्यापारी चौकी पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे टरका दिया। जिसे लेकर व्यापारियों में काफी रोष देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सोमदत्त विहार विहार निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह सेन्ट्रल मार्केट में फुटवियर का कार्य करते है। विजयदशमी की रात वह अपनी कार से गंगासागर कालोनी जा रहे थे जब वह मेन डिवाईडर रोड पर थे तभी गणेश ट्रेडर्स के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार सवार 5 बदमाशों ने उनकी गाड़ी ओवरटेक कर रोक ली तथा उनसे मारपीट करते हुए एप्पल का फोन व नगदी छीन ली। पीडित व्यापारी ने आरोप लगाया की सूचना पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची किंतु उन्होने आरोपियों केा जान पहचान का बताते हुए उन्हे वहां से भगा दिया तथा बाद में पुलिस इसे रोडरेज का मामला बता रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement