Took the company of saints during public relations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनसंपर्क के दौरान संतों का लिया सानिध्य

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2023 9:44 PM (IST)
जनसंपर्क के दौरान संतों का लिया सानिध्य
राजसमंद। विधायक राजसमंद व भाजपा प्रत्याशी दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के तहत जावद अरिहंत नगर में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के द्वारा राम स्नेही संप्रदाय के रामद्वारा चित्तौड़ के संत दिग्विजय राम जी महाराज के नगर में विराजने की जानकारी होने पर संत श्री के दर्शनों का लाभ लिया तथा उनका सानिध्य प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी के साथ राजसमंद नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेश पालीवाल, सुभाष पालीवाल, सूर्य प्रकाश, भेरूलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement