Toll booths are not disturbed any ordinary citizen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोल बूथों पर आम नागरिक को किसी तरह की परेशानी नहीं हो:जिला कलक्टर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 8:28 PM (IST)
टोल बूथों पर आम नागरिक को किसी तरह की परेशानी नहीं हो:जिला कलक्टर
कोटा । जले में शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू हुए टोल बूथों पर आमजन एवं वाहन चालकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं करेंसी की उपलब्धता के लिए जिला कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिलें में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे पर लगे हुए टोल बूथों पर आवागमन के समय आम नागरिकों एवं वाहन चालकोंं कों किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे। टोल कर्मी संवेदनशीलता के साथ टोल राशि की वसूली करें। सभी टोल नाकों पर पर्याप्त मात्रा में खुले नोट एवं सिक्के रखे जाएं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से टोल राषि का भुगतान करने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त संख्या में टोल कर्मी लगाने के निर्देष दिए। जिला कलक्टर ने सभी टोल प्लाजाओं पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निरंतर संवाद बनाए रखने एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात करने के निर्देष दिए। उन्होंने सभी बैंकर्स को टोल प्लाजा के संचालन करने वाले संवेदक को खुले पैसे एवं सिक्के उपलब्ध कराने को कहा। जिले में सीमलिया, मारवाह चौकी, गलाना, बोरदा, जुल्मी, बडोदिया, रावलिया टोल प्लाजाओं पर अधिकारियों को भी समय समय पर चेक करने के निर्देष दिए। सभी टोल प्लाजाओं पर खुली राषि के रूप में वाहन चालकों को दस रूपये के सिक्के प्रदान किए जाएंगे। वाहन चालक भी टोल राषि के रूप में दस के सिक्कों के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। दस के सिक्के को के संबंध में किसी नागरिक को भ्रांति नहीं रहे। दस का सिक्का सभी जगह मान्य है। पोस मशीन से किया जा सकेगा भुगतान
एनएचआई के जनरल मैनेजर विभव मित्तल ने बताया कि एनएचआई के टोल बूथों पर पोस मशीन के माध्यम से टोल राषि का भुगतान किया जा सकेगा। वाहन चालक को डेबिट कार्ड अथवा एटीएम कार्ड को स्वीप करना होगा। टोल बूथों पर पर्याप्त संख्या में पोस मशीने उपलब्ध कराई गई है। टोल बूथों पर वाहन चालकों को डेबिट कार्ड भी उपलब्ध रहेगा जो एनएचआई के सभी बूथों पर मान्य होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर सुनिता डागा, अधिक्षण अभियंता सानिवि, एमके गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक केएस कुम्पावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement