रोपड़। जिले के पुलिस स्टेशन नूरपुर बेदी में एक ऐसा पार्क है जिसमे ट्रैफिक के नियमों के बारे में बताया गया है। इस इलाके के लोगों का मानना है की पूरे पंजाब में यह एक ही ऐसा पार्क है जिसमे हमारे बच्चों के लिए ट्रेफिक के बारे में जानकारी मिलती है और साथ साथ मनोरंजन भी होगा। इस पार्क का निर्माण नेक चंद जो की चंडीगढ़ के रॉक गार्डन के जन्मदाता हैं उनकी देख रेख में हुआ है। प्रतिदिन सडक़ दुर्घटनाओं में ईजाफा हो रहा है जिसका मुख्य कारण सडक़ नियमों की पालना नहीं करना है। अगर लोग ट्रैफिक के नियमों का अच्छी तरह से पालन करें तो काफी हद तक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर