देहरादून। देश में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही उत्तराखंड के कई सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के हवाले से हालांकि राज्य में किसी प्रकार के आतंकवादी हमले की सूचना नहीं मिली है, पर इस साल की शुरुआत में रुडकी से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार समर्थकों की गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।