khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 1:36 PM (IST)
एक खुफिया अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने
राष्ट्रीय जांच एजेंसी से पूछताछ के दौरान इसका खुलासा किया है कि उन्होंने
एक खास अभियान के लिए हरिद्वार, देहरादून और रुडक़ी में रेकी की थी।
इसके
बाद से उत्तराखंड में पुलिस, पुलिस खुफिया एजेंसियां और सुरक्षाकर्मी
सतर्क हो गए हैं। मॉल, बाजारों, बस तथा रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और कड़ी
कर दी गई है। सरकारी कार्यालयों तथा इमारतों में भी एहतियात के तौर पर
सुरक्षा मजबूत बनाई गई है।