जयपुर/धौलपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर धौलपुर जिले की बाड़ी तहसील के तीन मजरे व ढाणियों को राजस्व ग्राम घोषित किया है। अधिसूचना के अनुसार धौलपुर जिले की बाड़ी तहसील के मूल राजस्व गांव अलीगढ़ के अठपैरिया, गढ़ीखिराना गांव के कुंजी का नगला तथा पाली गांव के खरैरपुरा मजरा व ढाणी को नवीन राजस्व गांव घोषित किया गया है।