three girls of jhunjhunu got selected in lecturer exam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलित परिवार की बेटियों ने दी ‘ट्रिपल’ खुशी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 10:15 AM (IST)
दलित परिवार की बेटियों ने दी ‘ट्रिपल’ खुशी
झुंझुनूं। चिड़ावा की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रचा है। उन्होंने परिवार को ‘ट्रिपल’ खुशी दी है। इस बार वार्ड 25 निवासी दलित परिवार की तीन बेटियों ने एक साथ व्याख्याता पद पर बाजी मारी है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 25 निवासी बाबूलाल नायक जो खुद नवलगढ़ पंचायत समिति में सहायक लेखाधिकारी हैं, उनकी तीनों बेटियों का स्कूल व्याख्याता पद पर चयन हुआ है। परिवार की बड़ी बेटी सरिता नायक का राजनीति विज्ञान में व्याख्याता के पद पर चयन हुआ है। सरिता वर्तमान में भीलवाड़ा में थर्ड ग्रेड शिक्षिका के पद नियुक्त हैं। वहीं दूसरी बेटी संगीता नायक का संस्कृत व्याख्याता पद पर चयन हुआ है। संगीता वर्तमान में धतरवाला गांव में सैकंड ग्रेड शिक्षिका हंै। संगीता के साथ ही सीकर जिले के खाचरियावास निवासी इनके पति रवि कुमार कुली का विज्ञान में व्याख्याता पद पर चयन हुआ। वहीं तीसरी बेटी सविता नायक का इतिहास व्याख्याता में चयन हुआ है। फिलहाल सविता अलीपुर गांव में सैकंड ग्रेड में शिक्षिका हंै। गर्वित हैं पिता

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement